UPSC CSE General Studies - II

UPSC CSE General Studies - II


Questions

Q1.
स्व-अभिनिर्धारण से सम्बन्धित निजता का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति को प्रिय है तथा संविधान के अनुच्छेद 21 में भली-भांति संरक्षित है। इस संदर्भ में, उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 में 2026 के संशोधन के प्रभाव का परीक्षण कीजिए।

Right to privacy relating to self-identity is very dear to every human being and well protected under Article 21 of the Constitution. In this context, examine the effect of the amendment in 2026, to the Transgender Persons (Protection of Rights) Act, 2019.
150 words | 10 marks

Q2.
“एक वर्ग के रूप में महिलाएँ न तो किसी अल्पसंख्यक समूह का अंग हैं और न ही वे पिछड़ा वर्ग बनाती मानी जाती हैं।” इस कथन के प्रकाश में, स्थानीय निकायों से संसद तक में महिला आरक्षण के क्रमिक विकास की विवेचना कीजिए।

“Women as a class neither belong to a minority group nor are they regarded as forming a backward class.” In the light of this statement, discuss the evolution of women’s reservation from local bodies to Parliament.
150 words | 10 marks

Q3.
वर्तमान दल-बदल विरोधी व्यवस्था के अंतर्गत क्या लोकसभा अध्यक्ष का संवैधानिक पद दलगत राजनीति के कारण अतिसंवेदनशील हो गया है? परीक्षण कीजिए। ध्रुवीकृत सदन के प्रबंधन में लोकसभा अध्यक्ष की निष्पक्षता को सुनिश्चित करने में किन संस्थागत परिवर्तनों की आवश्यकता है?

Examine whether the constitutional office of the Lok Sabha Speaker has become vulnerable to partisan politics under the current anti-defection regime. What institutional changes are required to ensure the neutrality of the Lok Sabha Speaker in managing a polarised House?
150 words | 10 marks

Q4.
क्या मताधिकार एक मौलिक अधिकार है? निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण करते हुए भारत के निर्वाचन आयोग की प्रस्थिति की विवेचना कीजिए। क्या यह निर्वाचकों की नागरिकता के प्रश्न का भी परीक्षण कर सकता है?

Is the right to vote a fundamental right? Discuss the position of the Election Commission of India while undertaking the revision of electoral rolls. Can it also examine the question of citizenship of voters?
150 words | 10 marks

Q5.
वास्तविक सामाजिक समानता को सुरक्षित करने में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) जैसे संवैधानिक निकायों के पास क्या पर्याप्त प्रवर्तन शक्तियाँ हैं? इनकी संस्थागत प्रभावशीलता को बढ़ाने हेतु उपायों को सुझाइए।

Do constitutional bodies like the National Commission for Scheduled Castes (NCSC) and the National Commission for Scheduled Tribes (NCST) possess adequate enforcement powers to secure substantive social equality? Suggest measures to enhance their institutional effectiveness.
150 words | 10 marks

Q6.
क्या भारत की जनजातीय विकास नीति सामाजिक आधार वाली और समतामूलक शासन की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करती है? अपने उत्तर के औचित्य को स्पष्ट कीजिए।

Does India’s tribal development policy reflect the aspirations for a socially grounded and equity-based governance? Justify your answer.
150 words | 10 marks

Q7.
भारत में कुपोषण मात्र एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समता, मानव विकास एवं प्रभावी कल्याणकारी शासन के समक्ष भी एक गंभीर चुनौती है। विवेचना कीजिए।

Malnutrition in India is not merely a public health concern; it is also a challenge of social equity, human development and effective welfare governance. Discuss.
150 words | 10 marks

Q8.
समकालीन शासन व्यवस्था में भारतीय सिविल सेवाओं की सामान्यज्ञ संरचना के लाभों और सीमाओं का विश्लेषण कीजिए।

Analyse the advantages and limitations of the generalist structure of the Indian Civil Services in contemporary governance.
150 words | 10 marks

Q9.
“आई.पी.एम.डी.ए. (इंडो-पैसिफिक पार्टनरशिप फॉर मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस) के लिए साझेदारी भारत के SAGAR (सेक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) दृष्टिकोण और क्वाड (Quad) की सामूहिक इंडो-पैसिफिक रणनीति के बीच की खाई को पाटती है।” आई.पी.एम.डी.ए. पर केंद्रित रहते हुए इस कथन का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

“IPMDA (Indo-Pacific Partnership for Maritime Domain Awareness) bridges the gap between India’s SAGAR (Security and Growth for All in the Region) vision and the Quad’s collective Indo-Pacific strategy.” Make a critical assessment of the statement focusing on IPMDA.
150 words | 10 marks

Q10.
“ब्रिक्स (BRICS) वैश्विक शासन में एक शक्तिशाली संतुलनकारी शक्ति के रूप में कार्य करता है, जो वैश्विक दक्षिण की आवाज और प्रभाव को सक्रिय रूप से प्रबल बनाता है।” ब्रिक्स (BRICS) की भूमिका को समझाइए कि वह स्वयं को अन्य समूहों के विकल्प के रूप में कैसे प्रस्तुत करता है?

“BRICS acts as a powerful counterweight in global governance, actively amplifying the voice and influence of the Global South.” Explain the role of BRICS in projecting itself as an alternative to other groupings.
150 words | 10 marks

Q11.
भारत की संघीय राज-व्यवस्था में राज्यपाल की स्थिति की विवेचना कीजिए। राज्य विधायिका द्वारा पारित विधेयक पर अनुमति देते समय उसकी शक्ति की प्रकृति कैसी है? क्या वह अपने सभी कार्यों में अपनी मंत्रिपरिषद की सहायता व सलाह से बाध्य है?

Discuss the position of the Governor in the federal polity of India. What is the nature of his power while giving assent to a bill passed by the State Legislature? Is he bound by the aid and advice of his Council of Ministers in all his functions?
250 words | 15 marks

Q12.
न्यायिक विधान से क्या तात्पर्य है? इसके संदर्भ में, उच्चतम न्यायालय द्वारा “निष्क्रिय इच्छामृत्यु” तथा “अग्रिम-चिकित्सा निर्देश का इच्छापत्र” को अनुमति देने वाले निर्णयों की विवेचना कीजिए।

What is meant by judicial legislation? In this context, discuss the verdicts of the apex court allowing “passive euthanasia” and a “living will”.
250 words | 15 marks

Q13.
भारतीय संघीय ढाँचा कहाँ तक क्षेत्रीय एवं सांस्कृतिक विविधताओं को समायोजित करने में सफल रहा है? असमान संघवाद की भूमिका पर प्रकाश डालिए एवं विवाद समाधान के तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपायों को सुझाइए।

How far has the Indian federal framework been successful in accommodating regional and cultural diversities? Highlight the role of asymmetric federalism and suggest measures to make dispute resolution mechanisms more effective.
250 words | 15 marks

Q14.
भारत में शक्ति पृथक्करण को संयुक्त राज्य अमेरिका के कठोर अध्यक्षीय मॉडल की तुलना में कैसे व्यवहार में लाया जा रहा है, परीक्षण कीजिए। इस प्रसंग में, भारतीय प्रधानमंत्री की वास्तविक सत्ता की संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति से तुलना कीजिए।

Examine how the separation of powers is practised in India compared to the rigid presidential model of the United States of America. In this context, compare the actual authority of the Indian Prime Minister with that of the President of the USA.
250 words | 15 marks

Q15.
दबाव समूह, सामाजिक आंदोलन एवं कॉरपोरेट लॉबी किस सीमा तक बहिष्कृत हितों का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत में बहुलवादी लोकतंत्र को गहराई प्रदान कर रहे हैं? कॉरपोरेट सम्पदा एवं राजनीतिक शक्ति के बढ़ते हुए गठजोड़ से क्या औपचारिक लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खतरा उत्पन्न हो रहा है? विश्लेषण कीजिए।

To what extent do pressure groups, social movements and corporate lobbies deepen pluralistic democracy in India by representing excluded interests? Analyse whether the growing convergence of corporate wealth and political power poses a threat to the autonomy of formal democratic institutions.
250 words | 15 marks

Q16.
“शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना नहीं है, बल्कि विधि के शासन (Rule of Law) और सहभागितापूर्ण शासन (Participatory Governance) का पालन करके नीति निर्माण प्रक्रिया में हितधारकों का विश्वास स्थापित करना है।” टिप्पणी कीजिए।

“Transparency and accountability in governance are not about controlling corruption but about creating the trust of stakeholders in the policy process by following the Rule of Law and Participatory Governance.” Comment.
250 words | 15 marks

Q17.
क्या अधिकार-आधारित कल्याण के संवैधानिक दायित्व को गैर-एकीकृत शासन और न्यूनतम सार्वजनिक निवेश की स्थिति में प्रभावी रूप से साकार किया जा सकता है? परीक्षण कीजिए।

Can the constitutional mandate of rights-based welfare be effectively realised in the context of non-integrated governance and minimal public investment? Examine.
250 words | 15 marks

Q18.
क्या शिक्षा को मुख्यतः राज्य की कल्याणकारी जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए या एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी, ज्ञान-आधारित राष्ट्र के निर्माण हेतु रणनीतिक निवेश के रूप में? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

Should education be treated primarily as a welfare obligation of the state or as a strategic investment for building a globally competitive, knowledge-driven nation? Critically evaluate.
250 words | 15 marks

Q19.
“भारत का वैश्विक प्रवासी समुदाय एक जीवंत सेतु की तरह कार्य करता है, वह एक महत्वपूर्ण आर्थिक कारक और ज्ञान-तंत्र भी है, जो सांस्कृतिक विरासत को विश्वभर में भू-राजनीतिक प्रभाव और रणनीतिक सामर्थ्य में रूपांतरित करता है।” इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

“India’s global diaspora acts as a living bridge, as a critical economic factor and knowledge network in transforming cultural heritage into geopolitical influence and strategic leverage worldwide.” Critically examine this statement.
250 words | 15 marks

Q20.
“चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) ने दक्षिण एशिया को एक क्षेत्रीय भू-क्षेत्र से बदलकर महाशक्तियों की प्रतिस्पर्धा के रंगमंच में परिवर्तित कर दिया है।” दक्षिण एशिया में भारत की सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभाव पर BRI के रणनीतिक प्रभावों का विश्लेषण कीजिए।

“China’s Belt and Road Initiative (BRI) has transformed South Asia from a regional space into a theatre of great power competition.” Analyse the strategic implications of the BRI for India’s security and regional influence in South Asia.
250 words | 15 marks

Previous Post

Next Post